{"_id":"69d32d855985f29de90e8cac","slug":"bihar-news-in-begusarai-youth-bullet-shot-dead-munger-news-c-1-1-noi1442-4131866-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, पिता की तरह बेटे को भी बनाया निशाना; इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, पिता की तरह बेटे को भी बनाया निशाना; इलाके में दहशत
Mon, 06 Apr 2026 11:14 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:14 AM IST
सार
बेगूसराय में एक बार फिर गोलीकांड से सनसनी फैल गई है। यहां घर में सो रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग और हत्या ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि मृतक के पिता की भी पहले हत्या हो चुकी थी, जिससे मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।
विज्ञापन
ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात परिहारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान परिहारा थाना क्षेत्र के निवासी राजेंद्र सहनी के 26 वर्षीय पुत्र बिरजू सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले मृतक के पिता राजेंद्र सहनी की भी अपराधियों ने हत्या कर दी थी। अब बेटे की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News: अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पीके गन हाउस समेत आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी
विज्ञापन
घटना के कारणों को लेकर फिलहाल परिजन और पुलिस कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि परिहारा थाना क्षेत्र बेगूसराय और खगड़िया की सीमा पर स्थित है। बीती रात घर में सो रहे युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।
गौरतलब है कि पिछले डेढ़ महीने के भीतर जिले में प्रॉपर्टी डीलर, वॉलीबॉल खिलाड़ी सहित कई हाई-प्रोफाइल हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं अवैध हथियारों की लगातार बरामदगी के बावजूद आपराधिक घटनाओं में कमी न आना भी चिंता का विषय बना हुआ है।