सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news In Khagaria where a man was a forced into a marriage at gunpoint at night.

चर्चा में पकड़ुआ विवाह: युवक को इस बहाने ले गए ये लोग, फिर रात में पिस्टल की नोक पर करा दी जबरन शादी; वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के खगड़िया के परबत्ता में 28 वर्षीय मन्नयम कुमार को बंधक बनाकर रात में जबरदस्ती सात फेरे दिलवाए गए। पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

Bihar news In Khagaria where a man was a forced into a marriage at gunpoint at night.
मन्नयम कुमार को बंधक बनाकर रात में जबरदस्ती सात फेरे दिलवाए गए।
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के खगड़िया के परबत्ता में पकड़ुआ विवाह का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया खुर्द के रहने वाले 28 वर्षीय मन्नयम कुमार को बंधक बनाकर रात के अंधेरे में जबरदस्ती सात फेरे दिलवा दिए गए। पुलिस ने पीड़ित को बरामद कर लिया है।
Trending Videos


पीड़ित मन्नयम कुमार ने बताया कि 29 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे उनके ही गांव के कमल कुमार राय ने उन्हें गाय दिखाने के बहाने साथ लिया। कमल उन्हें कन्हैयाचक से लगार और फिर सिराजपुर ले गया। सिराजपुर पहुंचते ही आरोपियों ने मन्नयम का मोबाइल चार्जिंग के बहाने छीन लिया।जब मन्नयम ने घर जाने की जिद की, तो कमल कुमार राय ने उनके पेट में पिस्टल सटा दी और कहा शादी कर लो, तभी घर जाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह को बड़ी राहत, जेल से आकर लेंगे विधायक पद की शपथ; कोर्ट ने दी अनुमति

लोगों ने मन्नयम की बेरहमी से पिटाई की
विरोध करने पर कमल कुमार राय, चुहवा कुमार, प्रिंस कुमार और 5-6 अन्य अज्ञात लोगों ने मन्नयम की बेरहमी से पिटाई की। रात करीब 11 बजे, डरा-धमकाकर मन्नयम की शादी जबरन करवा दी पीड़ित मन्नयम कुमार ने बताया कि मुझ पर पिस्टल तानी गई और मुझे बुरी तरह मारा गया। मेरी मर्जी के बिना मुझे इस शादी के लिए मजबूर किया गया घटना की भनक जब मन्नयम के बहनोई को लगी, तो उन्होंने तुरंत परबत्ता थाना को सूचित किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिराजपुर गाँव में छापेमारी की और मन्नयम को चंगुल से छुड़ाकर थाने लाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed