Bihar News: प्रेमिका ने बात करना बंद किया तो शोले का वीरू बना युवक, 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा
Bihar News: खगड़िया में एक युवक प्रेमिका से बातचीत बंद होने के कारण मानसिक तनाव में आकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों की समझाइश और पुलिस-ग्रामीणों की कोशिशों के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया के गगौर थाना क्षेत्र के तेतराबाद गांव में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरा आशिक फिल्मी अंदाज में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रेमिका से नाराजगी के कारण युवक करीब 70 फीट की ऊंचाई पर जाकर बैठ गया। गांव वालों की भीड़ और पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
क्रेन ऑपरेटर का काम करता है युवक
युवक की पहचान गुलशन कुमार के रूप में हुई है। वह हैदराबाद में क्रेन ऑपरेटर का काम करता है। परिजनों के मुताबिक, गुलशन पिछले तीन साल से एक लड़की के संपर्क में था। उसकी मां सरिता देवी ने बताया कि पिछले 10 दिनों से लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर वह काफी तनाव और अवसाद में था। वह बार-बार उसी लड़की से बात कराने की जिद कर रहा था।
मान-मनौव्वल के बाद उतरा युवक
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गुलशन चुपके से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जब लोगों ने उसे इतनी ऊंचाई पर देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना क्रम के अनुसार, दोपहर 12:00 बजे युवक टावर के शिखर पर पहुंच गया। दोपहर 2:00 बजे पुलिस और ग्रामीणों ने नीचे से चिल्लाकर उसे समझाने की कोशिश की। शाम 5:00 बजे कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ।
ये भी पढ़ें: तीन दिन के प्यार में टूटा घर! दो बच्चों को छोड़ 56 साल के नंदोई संग भागी पत्नी, 4 लाख के गहने भी ले गई
पुलिस ने क्या बताया?
मामले की गंभीरता को देखते हुए गगौर थाना अध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक काफी जिद पर अड़ा हुआ था। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के लगातार समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.