सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: ljpr flag scorpio hit multiple bikes girl serious bhagat petrol pump in jamui news

Bihar News: बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, लोजपा आर का झंडा लगी गाड़ी ने मारी टक्कर, युवती गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार

जमुई शहर के जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग पर भगत पेट्रोल पंप के पास लोजपा रामविलास का झंडा लगी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर कई बाइकों और एक दुकान से टकरा गई।

Bihar News: ljpr flag scorpio hit multiple bikes girl serious bhagat petrol pump in jamui news
लोजपा आर का झंडा लगी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जमुई शहर के जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग पर भगत पेट्रोल पंप के पास गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई बाइकों को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो पर लोजपा रामविलास का झंडा लगा था। हादसे में कई लोग घायल हो गए। एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Trending Videos


बेकाबू स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार बहुत तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों को रौंदते हुए एक दुकान से भी टकरा गई, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को संभाला। कई बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती गंभीर रूप से घायल

इसी दौरान सड़क किनारे पैदल जा रही एक युवती भी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। बताया गया कि गाड़ी ने तीन बाइकों को टक्कर मारते हुए युवती को भी कुचल दिया। घायल युवती की पहचान सोना थाना क्षेत्र की खुशी कुमारी के रूप में हुई है। वह पास में ही किराये के मकान में रहती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: मासूम की प्रार्थना रह गई अधूरी, ग्राउंड में खेलते-खेलते नौ साल की दिव्या की हार्ट अटैक से गई जान

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। पुलिस जांच कर रही है कि वाहन पर लगा लोजपा रामविलास का झंडा किसके नाम पर है और हादसे के समय गाड़ी किसके उपयोग में थी। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed