Bihar News: नशे की लत ने छीनी एक जान; पैसे नहीं मिलने पर दामाद ने ससुर की कर दी हत्या
Bihar News: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़वा पंचायत के जरीजोर गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई, जिसने रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया। नशे की लत में अंधे एक दामाद ने अपने ही 70 वर्षीय ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है।
नशे की हालत में ससुराल पहुंचा था मृतक
मृतक की पहचान वकील पुझहर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आरोपी दामाद मन्नू नैया (निवासी भलडोभी) देर रात नशे की हालत में ससुराल पहुंचा था। वह शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। बताया जाता है कि परिवार ने हाल ही में अपनी नातिनी की शादी के लिए ‘जीविका समूह’ से 10 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिस पर आरोपी की नजर थी।
गंभीर चोट लगने से हुई ससुर की मौत
जब ससुर ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी आक्रोशित हो उठा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसने धारदार हथियार से ससुर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण वकील पुझहर की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपी वहां से भागने का प्रयास कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही झाझा थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ राजेश कुमार और थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक नमूने एकत्र किए।
ये भी पढ़ें: निलंबित दरोगा गिरफ्तारी के डर से हुआ अंडरग्राउंड, रिश्वत लेते कैमरे में हुआ था कैद
आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह घटना समाज में बढ़ती नशाखोरी और पारिवारिक हिंसा के गंभीर परिणामों को उजागर करती है, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.