{"_id":"6a7b1a38cb57a345f408af5a","slug":"bihar-news-newlywed-womansuicide-dowry-demand-five-lakh-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4600414-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
Tue, 11 Aug 2026 08:29 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:29 PM IST
सार
झाझा के सोहजना गोस्वामी टोला में 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहजना स्थित गोस्वामी टोला में मंगलवार को एक 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतका की पहचान सोहजना गोस्वामी टोला निवासी रंजीत गोस्वामी की पुत्री सोनी देवी के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह और पुलिस अधिकारी मीनू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
ये बात आई सामने
मृतका के पिता रंजीत गोस्वामी ने बताया कि सोनी की शादी करीब तीन-चार महीने पूर्व सर्किल नंबर एक स्थित पैरगाहा गांव निवासी दिलीप गोस्वामी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के शुरुआती एक महीने तक सबकुछ सामान्य रहा। इसके बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग कथित तौर पर मायके से पांच लाख रुपये नकद और अन्य सामान लाने के लिए सोनी पर दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर सोनी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। बाद में उसे मायके सोहजना छोड़ दिया गया। बताया गया कि दो दिन पूर्व सोनी के माता-पिता देवघर 'बोल बम' यात्रा पर गए थे। इस दौरान सोनी घर में अकेली थी। परिजनों के अनुसार, पति से फोन पर बातचीत के बाद वह काफी तनाव में थी। इसी बीच उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ें- Bihar: प्रशांत किशोर का बड़ा एलान; 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, बोले- CV दीजिए, हम व्यवस्था करेंगे
थानाध्यक्ष का बयान
इधर पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए हैं। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतिका की फाइल फोटो।