{"_id":"69e8f577210edbe2630414ca","slug":"bihar-news-sensational-case-of-wifes-murder-in-maheshkhunt-khagaria-husband-arrested-munger-news-c-1-1-noi1446-4198092-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सोती हुई पत्नी के सिर में मारी गोली, मौत के अगले दिन पति गिरफ्तार; कहां हुई सनसनीखेज हत्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सोती हुई पत्नी के सिर में मारी गोली, मौत के अगले दिन पति गिरफ्तार; कहां हुई सनसनीखेज हत्या?
Wed, 22 Apr 2026 10:57 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:57 PM IST
सार
खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 21 अप्रैल की रात की है, जब उसने सोते समय अपनी पत्नी को सिर में गोली मार दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत पतला वार्ड नंबर-17 में एक महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बेटी के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला
इस मामले में गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतका चुन्नी देवी की बेटी के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखूंट थाना कांड संख्या 66/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 21 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे आरोपी पति शिवाकांत सिंह (46 वर्ष), पिता जयकांत सिंह ने अपनी पत्नी को सोते समय सिर में गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- वर्दी में रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, मुख्यालय ने जारी किया अल्टीमेटम
पुलिस टीम की भूमिका
इस छापेमारी दल में गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित महेशखूंट थाना के कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे।