{"_id":"6982dcac7aa28da93e0dd387","slug":"bihar-news-sikandra-unknown-truck-hit-man-death-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-3914365-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेज रफ्तार ट्रक ने 50 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी वाहन चालक को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेज रफ्तार ट्रक ने 50 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी वाहन चालक को तलाश रही पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Jamui News: सिकंदरा के जमुई रोड पर अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 50 वर्षीय सुधीर महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक फरार है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद जांच और सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई रोड पर मंगलवार की देर संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कुशवाहा भवन के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक का माहौल बन गया।
Trending Videos
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान सिकंदरा–जमुई रोड निवासी 50 वर्षीय सुधीर महतो, पिता दिवंगत मिश्री महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुधीर महतो सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुधीर महतो सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें उठाया और नजदीकी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के दौरान कुछ ही घंटों में उनकी हालत बिगड़ती चली गई और देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया। बुधवार की सुबह सिकंदरा पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।
पढ़ें- हादसों में तीन लोगों की मौत: श्राद्ध में शामिल होने जा रहे शख्स को ट्रक ने रौंदा, कुचलने से बाइक सवारों की गई जान
घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह और उप मुख्य पार्षद सूर्यनयन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।
फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
सिकंदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल सुधीर महतो की इलाज के दौरान मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषी चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
