फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   teacher and mukhiya son gautam kumar das-shot by criminals in jamui Bihar

Bihar: पहले मिली थी धमकी, अब किया हमला; गोली लगने के बाद भी शिक्षक ने नहीं हारी हिम्मत, खुद पुलिस को दी सूचना

Fri, 29 May 2026 10:20 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजालास जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजालास जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 10:20 AM IST
सार

Bihar: जमुई के बरहट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान शिक्षक और मुखिया पुत्र गौतम कुमार दास को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जबकि परिजनों ने पूर्व में मिली धमकी के आधार पर साजिश की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
teacher and mukhiya son gautam kumar das-shot by criminals in jamui Bihar
घटना के बाद अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह अपराधियों ने शिक्षक सह मुखिया पुत्र गौतम कुमार दास को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय हुई, जब वे ट्रेन पकड़ने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे। घायल शिक्षक की मां ने पूर्व में मिली धमकी के आधार पर साजिश की आशंका जताई है।

विज्ञापन


स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग
बिहार के जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह अपराधियों ने एक शिक्षक सह मुखिया पुत्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव निवासी गौतम कुमार दास के रूप में हुई है। वे पूर्व मुखिया स्वर्गीय महेश रविदास के पुत्र हैं, जबकि उनकी मां महामनि देवी वर्तमान में पंचायत की मुखिया हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे शिक्षक
जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार दास लखीसराय जिले के कजरा पंचायत स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह भी वे बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़कर स्कूल जाना था। इसी दौरान बिशनपुर गांव के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने के बाद खुद पुलिस को दी सूचना
बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा चलाई गई एक गोली शिक्षक के दाहिने कंधे के नीचे लगी और आर-पार हो गई। गोली लगने के बाद भी गौतम कुमार दास ने साहस का परिचय देते हुए तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मलयपुर की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सूचना मिलते ही बरहट थाना की गश्ती टीम में तैनात एएसआई मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में ले गए, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


मां ने जताई साजिश की आशंका
घटना के बाद घायल शिक्षक की मां एवं वर्तमान मुखिया महामनि देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले मुकेश कुमार नामक व्यक्ति द्वारा धमकी दी गई थी। उन्होंने आशंका जताई कि उसी के इशारे पर इस हमले को अंजाम दिया गया है। हालांकि, पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: सोनपुर-छपरा रेलखंड पर मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से; उतरीं तकनीकी खराबी या बड़ी लापरवाही? जांच शुरू

अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed