सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   transport department si tractor driver death hangama in jamui Bihar

Bihar: परिवहन विभाग की महिला ASI और कर्मियों की पिटाई से ट्रैक्टर चालक की मौत, ग्रामीणों ने सरकारी गाड़ी तोड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: जमुई जिले में वाहन जांच के दौरान एक ट्रैक्टर चालक की कथित पिटाई से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने परिवहन विभाग के कर्मियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकारी वाहन पर हमला कर दिया।
 

transport department si tractor driver death hangama in jamui  Bihar
चालक की मौत के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जमुई जिले में मंगलवार को परिवहन विभाग की वाहन जांच के दौरान एक ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में भारी बवाल मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए परिवहन विभाग के सरकारी वाहन पर ईंट-पत्थर से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

Trending Videos


चालक के भागने पर टीम ने पीछा कर पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार चौडीहा गांव निवासी उदय यादव ईंट लदे ट्रैक्टर से नर्वदा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान परिवहन विभाग की टीम ने वाहन जांच के लिए उन्हें रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, जिसके बाद टीम ने पीछा कर ट्रैक्टर को नर्वदा गांव के बीच रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि डीटीओ के वाहन में मौजूद एसआई लवली कुमारी, होमगार्ड जवान दिलीप कुमार और ड्राइवर नयन कुमार सिंह ने चालक के साथ मारपीट की, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा घायल चालक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सरकारी गाड़ी को ग्रामीणों ने तोड़ा
घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और परिवहन विभाग के वाहन को घेरकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान डीटीओ के सरकारी वाहन को क्षति पहुंचाई गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची, जिन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा।

एसडीओ ने जांच का भरोसा
घटना के बाद डीटीओ सुनील कुमार, एसडीओ सौरभ कुमार और एसडीपीओ सतीश सुमन सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसडीओ सौरभ कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी और चालक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लाइसेंस रद्द करने का दिखाया था डर

संबंधित अधिकारी पर पहले भी लग चुका है आरोप
इधर, चौडीहा पंचायत के मुखिया राहुल यादव ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी द्वारा पूर्व में भी ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें मिलती रही हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed