सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Exam Fear Turns Fatal: Class 12 Student Dies by Suicide in Munger, Family in Shock

रिजल्ट के डर ने ली छात्रा की जान: मुंगेर में 12वीं परीक्षा के तनाव में छात्रा ने लगाई फांसी, परिजन बेसुध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के कलई गांव में 12वीं के रिजल्ट के डर से 22 वर्षीय छात्रा तान्या कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।

Exam Fear Turns Fatal: Class 12 Student Dies by Suicide in Munger, Family in Shock
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले के हरपुर थाना क्षेत्र के कलई गांव में गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।मृतका की पहचान स्वर्गीय भोला सिंह की पुत्री तान्या कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तान्या ने हाल ही में CBSE बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी और परिणाम को लेकर काफी तनाव में थी।

Trending Videos

बताया जाता है कि गुरुवार सुबह तान्या ने घर के सभी सदस्यों को चाय पिलाई, जिसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद उसकी छोटी बहन और मां ने उसे दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ देखा। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'हम तो दिल्ली के ही थे, बीच में बिहार चले गए थे'; नीतीश ने बताया बिहार को कब मिलेगा नया सीएम

मृतका के फूफा दिनेश कुमार ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद तान्या झारखंड के जमशेदपुर में अपने चाचा-चाची के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। परीक्षा देने के बाद वह करीब एक महीने पहले अपने गांव लौटी थी।

घटना की सूचना मिलते ही हरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed