सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Holi DJ dispute turns violent in Munger: Stone pelting on police, 24 booked, one arrested

बिहार में होली पर डीजे विवाद बना बवाल: पुलिस पर पथराव को लेकर 24 पर केस दर्ज, महिलाओं ने एसपी से लगाई गुहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में होली के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस टीम पर पथराव के मामले में 24 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Holi DJ dispute turns violent in Munger: Stone pelting on police, 24 booked, one arrested
पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, महिलाओं ने न्याय की लगाई गुहार।
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर में होली पर्व के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटरिया पंचायत अंतर्गत नया टोला दरियारपुर पासवान टोला गांव में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

Trending Videos


विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा कथित रूप से पथराव किए जाने के मामले में मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कटरिया गांव से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सड़क से गुजरने वाले राहगीरों की बाइक की चाबी छीनकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय कुछ युवक घर के सामने डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। पुलिस द्वारा समझाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और टीम वहां से लौट गई।

कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर अचानक पथराव कर दिया
इसी बीच शाम के समय क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) उसी रास्ते से गुजर रही थी। तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर अचानक पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिस जवान घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद सहित मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद हमले में शामिल 24 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। बीती रात पुलिस ने गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

न्याय की गुहार लगाई
इधर पुलिस कार्रवाई से नाराज गांव की तीन दर्जन से अधिक महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। महिलाओं का आरोप है कि 4 मार्च को होली के दिन गांव के कुछ बच्चे साउंड बॉक्स पर नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंची और बच्चों के साथ मारपीट की। जब घर की महिलाएं बाहर निकलीं तो उनके साथ भी कथित रूप से बदतमीजी की गई।

ये भी पढ़ें- Bihar CM: भाजपा-जदयू में तनाव के बीच नीतीश ने सांसदों-विधायकों को बुलाया; इधर, नई सरकार का खाका आ रहा सामने

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि देर रात भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और घर-घर तलाशी के दौरान महिला, पुरुष और बच्चों के साथ मारपीट की गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने एक गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट की। पीड़ित महिलाओं ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed