सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Howrah Murder Case Links Reach Jamalpur, Bengal Police Arrest Two Youths

हावड़ा हत्याकांड का बड़ा खुलासा: जमालपुर में मिली थी शरण, बंगाल पुलिस ने बिहार से दो आरोपी को दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार

हावड़ा में प्रॉपर्टी डीलर शफीक खान की हत्या मामले में बंगाल पुलिस ने जमालपुर से दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों ने मुख्य आरोपियों को शरण दी और फरार होने में मदद की।

Howrah Murder Case Links Reach Jamalpur, Bengal Police Arrest Two Youths
दोनों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में बंगाल पुलिस ने जमालपुर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी मोहम्मद सद्दाफ और वलीपुर निवासी मोहम्मद ताज के रूप में हुई है।

Trending Videos

मिली जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी को हावड़ा जिले के गोलाबारी थाना क्षेत्र के सेकेंड बाइ लेन में प्रॉपर्टी डीलर शफीक खान (27) की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की मां मुश्तरीन बेगम ने हारून खान और रोहित हुसैन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी भागते हुए दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलाबारी थाना के एसआई टिंम्पू दास के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जमालपुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर सद्दाफ और ताज को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद इन दोनों ने मुख्य आरोपियों को शरण दी और उन्हें सुरक्षित फरार होने में मदद की। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस इन तक पहुंची।


पढ़ें: समस्तीपुर में साइबर ठगों का बड़ा खेल, डीएसपी का नंबर हैक कर मांगे पैसे; लोगों से वसूली की कोशिश

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी हारून खान मूल रूप से अफगानिस्तान का रहने वाला है और कई वर्षों से बंगाल के पिलखाना में रह रहा था। हारून, रोहित हुसैन और मृतक शफीक तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस मामले ने एक बार फिर जमालपुर में बाहरी अपराधियों की गतिविधियों और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी पंजाब पुलिस एक हत्या मामले में यहां से आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जमालपुर का बार-बार अपराधियों के ठिकाने के रूप में सामने आना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। जमालपुर एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आई पुलिस टीम दोनों युवकों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed