{"_id":"6a605e63c9eddfe3410ebb96","slug":"husband-attacked-in-fatal-assault-over-suspicion-of-wifes-illicit-relationship-wife-flees-with-cash-jewellery-and-daughter-munger-news-c-1-1-noi1377-4528713-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पुणे में ठेकेदार से बढ़ीं पत्नी की नजदीकियां, पति को शक हुआ तो फोड़ा सिर; जेवर-कैश लेकर हुई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पुणे में ठेकेदार से बढ़ीं पत्नी की नजदीकियां, पति को शक हुआ तो फोड़ा सिर; जेवर-कैश लेकर हुई फरार
Wed, 22 Jul 2026 01:54 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:54 PM IST
सार
मुंगेर जिले के एक युवक ने अपनी पत्नी पर कथित अवैध संबंध के विवाद में सोते समय जानलेवा हमला करने, 50 हजार रुपये नकद, जेवरात, मोबाइल और ढाई वर्षीय बेटी को लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुंगेर न्यायालय में परिवाद दायर कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की सत्यता न्यायिक प्रक्रिया और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले में वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कासिम बाजार थाना क्षेत्र में नवविवाहिता के कथित अपहरण की घटना के बाद मंगलवार को ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। नया रामनगर थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत इटहरी के उत्तरवारी टोला निवासी 22 वर्षीय बिहारी कुमार ने अपनी पत्नी पर कथित अवैध संबंध के विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने और घर से नकदी, जेवरात व अन्य सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुंगेर न्यायालय में परिवाद दायर कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पांच वर्ष पूर्व हुई थी प्रेम विवाह
बिहारी कुमार के अनुसार, करीब पांच वर्ष पूर्व उसका प्रेम विवाह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतलूपुर बहादुरनगर निवासी अजय कुमार की पुत्री अर्पिता कुमारी से हुआ था। शादी के बाद दोनों रोजगार की तलाश में पुणे चले गए, जहां वे एक निजी कंपनी में कार्य करते थे। पीड़ित का आरोप है कि पुणे में रहने के दौरान उसकी पत्नी की कंपनी के एक ठेकेदार से नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने पर उसे पत्नी के कथित अवैध संबंध का शक हुआ। बिहारी कुमार ने दावा किया है कि उसके पास पत्नी और ठेकेदार के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है, जिसे उसने न्यायालय में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया है। उसका आरोप है कि जब उसने पत्नी के कथित संबंध का विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा।
सोते समय हमला करने का आरोप
परिवाद में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 14 जुलाई की रात वह पुणे स्थित अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने मसाला कूटने वाली लोहे की वस्तु से उसके सिर पर हमला कर दिया। उसने हाथों पर चाकू से वार किए जाने का भी आरोप लगाया है। हमले में गंभीर रूप से घायल होकर वह कमरे में ही बेहोश हो गया। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद उसकी पत्नी घर में रखे 50 हजार रुपये नकद, शादी के जेवरात, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ढाई वर्षीय बेटी को लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
मकान मालिक ने खून से लथपथ हालत में देखा
बिहारी कुमार ने बताया कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों और मकान मालिक को संदेह हुआ। आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने दरवाजा खुलवाया। अंदर वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें- मंत्री के भरोसे से नहीं चला काम तो अध्यक्ष बोले- मेरी गारंटी है; सत्तारूढ़ विधायकों ने ही सरकार को घेरा
मुंगेर पहुंचकर कोर्ट में दायर किया परिवाद
इलाज के बाद वह ट्रेन से मुंगेर पहुंचा। 20 जुलाई को घर पहुंचने के बाद 21 जुलाई को सदर अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद उसने न्यायालय में परिवाद दायर कर पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।
फिलहाल मामला न्यायालय में पहुंच चुका है। पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।