सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man loses both legs after jumping off moving train, critical

Bihar Accident: चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी, युवक के कटे दोनों पैर; घर पहुंचने की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के जमालपुर–भागलपुर रेलखंड पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक राम कुमार मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी है।

Man loses both legs after jumping off moving train, critical
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। जानकारी के अनुसार, चलती ट्रेन से उतरते समय एक युवक दूसरी ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

Trending Videos

सूचना मिलते ही जमालपुर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राज्यसभा जाने से पहले वाल्मीकि नगर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, पश्चिमी चंपारण को क्या-क्या सौगातें दीं?

घायल युवक की पहचान राम कुमार के रूप में हुई है, जो जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी गेट नंबर-1 का निवासी बताया जा रहा है। युवक ने रेल पुलिस को बताया कि वह चलती ट्रेन से सुरंग के पास उतरकर अपने घर के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरे ट्रैक पर गिर पड़ा, जहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन और रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन से चढ़ने-उतरने का जोखिम न उठाएं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed