सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mob Assault Over Child-Lifting Rumour: Woman Brutally Beaten in Munger

Bihar News: बच्चा चोरी की अफवाह पर महिला की पिटाई, पुलिस ने बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार

असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद के पास बच्चा चोरी की अफवाह के बाद ग्रामीणों ने एक संदिग्ध महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Mob Assault Over Child-Lifting Rumour: Woman Brutally Beaten in Munger
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद के पास शनिवार देर शाम बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के बाद ग्रामीणों ने एक संदिग्ध महिला की पिटाई कर दी। घटना के बाद घायल महिला को ग्रामीण असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां महिला को देखने के लिए आसपास के लोगों और बच्चों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने महिला को चारों तरफ से घेर लिया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
Trending Videos


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को बचाया

सूचना मिलते ही असरगंज थाना की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। एसआई राजेश पासवान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित निकाला और इलाज की व्यवस्था कराई। महिला का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में कराया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम मुन्नी बताया, लेकिन इसके अलावा वह कोई साफ जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद पुलिस आगे की जांच के लिए उसे थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि शुक्रवार को धरहरा थाना क्षेत्र में भी बच्चा चोरी की अफवाह पर पांच महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की थी। पुलिस के समय पर पहुंचने से सभी महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया था। पूछताछ में एक महिला ने बताया था कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और भीख मांगकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। लगातार फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों से जिले में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed