फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger Murder Mystery: Young Woman’s Body Found Stuffed in Sack Near Ganga Ghat, Police Launch Probe

Bihar News: बोरे में बंद मिली युवती की लाश, गंगा घाट पर शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 28 May 2026 08:13 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 08:13 PM IST
सार

मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित बंगाली टोला गंगा घाट के पास एक बंद बोरे में 27 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Munger Murder Mystery: Young Woman’s Body Found Stuffed in Sack Near Ganga Ghat, Police Launch Probe
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बरियारपुर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला गंगा घाट के पास एक बंद बोरे से युवती का शव बरामद हुआ। गंगा किनारे टहलने गए लोगों की नजर एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवाया तो अंदर युवती का शव देखकर हर कोई सन्न रह गया।

विज्ञापन

गंगा घाट पर संदिग्ध बोरा मिलने से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, बंगाली टोला गंगा घाट के पास लोगों ने एक पीले रंग का बोरा देखा। बोरे से तेज बदबू आने पर लोगों को शक हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बरियारपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खुलवाया गया। बोरे के अंदर करीब 27 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को बोरे में बंद कर गंगा किनारे फेंका गया है। शव की हालत देखकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस के अनुसार युवती ने नेवी ब्लू रंग की जींस और आसमानी रंग की छिंटदार कुर्ती पहन रखी थी। शव की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत करीब दो से तीन दिन पहले हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार, नयारामनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात

युवती की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed