सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PG student missing after boat capsizes in Ganga, SDRF and villagers continue search operation

Bihar News: गंगा में नाव पलटी, पीजी छात्र जय कुमार लापता, SDRF और ग्रामीण सर्च ऑपरेशन में जुटे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर जिले के दुर्गापुर गांव में गंगा नदी में नाव असंतुलित होने से 24 वर्षीय पीजी छात्र जय कुमार गहरे पानी में लापता हो गए। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया। हेमजापुर पुलिस, ग्रामीण और SDRF टीम ने युवक को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

PG student missing after boat capsizes in Ganga, SDRF and villagers continue search operation
जय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हेमजापुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में रविवार दोपहर गंगा नदी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, गंगा नदी में नाव असंतुलित होने के दौरान उसे संभालने के प्रयास में 24 वर्षीय युवक जय कुमार गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल बन गया है। लापता युवक जय कुमार दुर्गापुर निवासी राजेश सिंह के पुत्र हैं। वे पीजी के छात्र थे। उनकी माता का निधन बचपन में ही हो गया था और दादा-दादी ने उनका पालन-पोषण किया। जय कुमार अपनी तीन बहनों के इकलौते भाई थे। उन्होंने बीए फाइनल की पढ़ाई पूरी की थी और अब स्नातकोत्तर (पीजी) में अध्ययनरत थे। उनके पिता पेशे से चालक हैं।

Trending Videos


घटना की पूरी जानकारी
रविवार दोपहर करीब एक बजे जय कुमार छोटी नाव से दुर्गापुर गंगा घाट से दियारा की ओर जा रहे थे। सुंदरपुर के समीप गंगा के बीच तेज हवा के कारण नाव अचानक असंतुलित हो गई। नाव को बचाने के प्रयास में जय कुमार गहरे पानी में चले गए और फिर बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही हेमजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन प्रारंभिक प्रयास असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग तीन घंटे बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और देर शाम तक गंगा में खोजबीन जारी रही, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया। स्थानीय गोताखोर भी लगातार नदी में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। थानाध्यक्ष नीरज कुमार और अंचल राजस्व अधिकारी सुधांशु शेखर मिश्रा ने बताया कि युवक की खोज के लिए महाजाल का भी उपयोग किया जाएगा। प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है ताकि जय कुमार को जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

पढे़ं;  दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार


परिवार और गांव का हाल
घटना की सूचना मिलते ही जय कुमार के पिता मौके पर पहुंचे और बेटे की लापता अवस्था को देखकर फूट-फूटकर रो पड़े। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द युवक को खोज निकालने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed