सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Speeding Vehicle Runs Over Youth Watching Wedding Procession Dies on the Spot

Bihar News: तेज रफ्तार का कहर, बरात देख रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एनएच-80 पर बरात देख रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश जारी है।

Speeding Vehicle Runs Over Youth Watching Wedding Procession Dies on the Spot
पुलिस मामले कीजांच में जुटी
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मुंगेर–बरियारपुर एनएच-80 पर ब्रह्मस्थान स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़ा होकर बरात देख रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया।

Trending Videos


मुंगेर की तरफ जा रही कार ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी आनंदी मंडल के पुत्र चंद्रशेखर कुमार देर रात घर से निकलकर ब्रह्मस्थान स्थित हनुमान मंदिर के पास एनएच-80 किनारे खड़े होकर बरात देख रहे थे। इसी दौरान बरियारपुर से मुंगेर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद दर्दनाक था हादसा
हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां शारदा देवी और पिता आनंदी मंडल का रो-रोकर बुरा हाल है। मां दहाड़ मारकर विलाप करते हुए कह रही थी कि भगवान मुझे उठा लेते, मेरे बेटे को क्यों मार दिया।

ये भी पढ़ें: सुपौल में बस पड़ाव निर्माण की जल्द होगी शुरुआत, बायपास परियोजना पर फिलहाल ब्रेक

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था मृतक
बताया जाता है कि मृतक चंद्रशेखर कुमार ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली थी और इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed