सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sub-Inspector Arrested in Wife Murder Case Affair Alleged as Motive

Bihar News: प्यार से शुरू हुई कहानी, गोली पर खत्म, दरोगा बना पत्नी का कातिल, भेजा गया जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुंगेर में सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार को अपनी पत्नी मधु कुमारी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना को पहले आत्महत्या बताया गया, लेकिन परिजनों के आरोप के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ। जांच में प्रेम प्रसंग और वैवाहिक विवाद सामने आए हैं, जबकि पुलिस ने हथियार जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Sub-Inspector Arrested in Wife Murder Case Affair Alleged as Motive
मृतका - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले के सफियासराय थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार को उनकी पत्नी मधु कुमारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शनिवार देर शाम एक किराए के मकान में चंदन की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से मधु की मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन मृतका के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए।

Trending Videos


मुंगेर में किया गया मृतका का अंतिम संस्कार
पुलिस ने तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मुंगेर में ही अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के पिता रंजीत कुमार के बयान पर सफियासराय थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका ने किया था प्रेम विवाह
परिजनों के अनुसार, मधु और चंदन के बीच पढ़ाई के दौरान प्रेम संबंध था और करीब 10 वर्षों की मेहनत के बाद परिवार को अंतरजातीय विवाह के लिए राजी किया गया। 7 फरवरी 2025 को दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ चंदन के कथित संबंधों को लेकर दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था।

ये भी पढ़ें: चाकू गोदकर युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दरोगा ने ही पत्नी को मारी गोली
घटना के दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद मधु की गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चंदन ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या की। मामले पर मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है और एफएसएल टीम द्वारा जांच जारी है। साथ ही जिस महिला दरोगा पर आरोप लगे हैं, उसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed