{"_id":"69ac28233c178e8f6f067d01","slug":"truck-hits-bike-in-bihars-munger-woman-dies-husband-seriously-injured-munger-news-c-1-1-noi1377-4023522-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, पत्नी की मौत, पति गंभीर, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, पत्नी की मौत, पति गंभीर, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र में गाजीपुर ईदगाह मैदान के पास बाइक फिसलने के बाद दंपति ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में जयमाला कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस मामले कीजांच में जुटी
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर ईदगाह मैदान के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए तारापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया।
Trending Videos
घायल को चिकित्सकों ने भागलपुर किया रेफर
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पति की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। मृतका की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के गरीबन गर छोटी दौलतपुर निवासी जयमाला कुमारी के रूप में हुई है, जबकि घायल पति अजय कुमार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी संकेत कुमार और थाना अध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर चालक को पकड़कर थाने ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बहन को बचाने गए भाई की 35 साल पहले हुई थी हत्या, कोर्ट ने पांच दोषियों को सुनाया आजीवन कारावास
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक और बाइक दोनों सुल्तानगंज की ओर से आ रहे थे। गाजीपुर ईदगाह मैदान के पास बने ब्रेकर के समीप बाइक कच्ची सड़क से मुख्य सड़क पर चढ़ने के दौरान फिसल गई, जिससे दंपति सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के अनुसार दंपति सुल्तानगंज स्थित नानी घर से अपने ससुराल टेटिया बम्बर के केशोली गांव लौट रहे थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन