फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Government Suddenly Remove the Lakhisarai DM? Who Has Taken Charge Now? Know the Full Story

Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन, लखीसराय के डीएम को अचानक हटाया, एडीएम को मिला प्रभार

Tue, 07 Apr 2026 08:13 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 08:13 PM IST
सार

Bihar News: लखीसराय में धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के कथित पक्षपातपूर्ण वितरण और मानकों की अनदेखी को गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए बिहार सरकार ने डीएम मिथिलेश मिश्र को हटाकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एडीएम नीरज कुमार को अस्थायी रूप से जिले की कमान सौंपी गई है। 

विज्ञापन
Nitish Government Suddenly Remove the Lakhisarai DM? Who Has Taken Charge Now? Know the Full Story
कलेक्टर मिथिलेश मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र को धान अधिप्राप्ति 2025-26 में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बीच तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें पटना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है, जबकि एडीएम नीरज कुमार को अगले आदेश तक जिले का प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
लखीसराय जिले को वर्ष 2025-26 के लिए 47,235 एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पहले से तय था। इसके अतिरिक्त 8,000 एमटी का लक्ष्य और आवंटित किया गया। आरोप है कि इसी अतिरिक्त लक्ष्य के वितरण में नियमों और विभागीय दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई। सहकारिता विभाग की जांच में सामने आया कि लक्ष्य का आवंटन न तो अनुपातिक था और न ही निष्पक्ष। कुछ समितियों को जरूरत से अधिक लक्ष्य दे दिया गया, जबकि कई समितियां पूरी तरह उपेक्षित रही।
विज्ञापन


मानकों को दरकिनार कर हुआ आवंटन
जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि भंडारण क्षमता, पूर्व प्रदर्शन और कार्यक्षमता जैसे जरूरी मानकों का समान रूप से पालन नहीं किया गया। सरकार ने इसे निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता और वस्तुनिष्ठता की गंभीर कमी माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम का जवाब नहीं आया काम
जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण की समीक्षा के बाद सरकार संतुष्ट नही हुई। अभिलेखीय तथ्यों से उनका पक्ष मेल नहीं खाता पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया प्रशासनिक लापरवाही और निष्पक्षता की कमी की पुष्टि हुई।

कदाचार मानते हुए शुरू हुई कार्रवाई
सरकार ने इस मामले को कर्तव्य में लापरवाही और पद के दुरुपयोग की श्रेणी में रखा है। अखिल भारतीय सेवाएं (आचरण) नियमावली, 1968 और (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1969 के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तत्काल तबादला, एडीएम को प्रभार
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, मिथिलेश मिश्र को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए पटना बुलाया गया है। साथ ही अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी नीरज कुमार को अगले आदेश तक डीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


ये भी पढ़ें:  'राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं', विजय सिन्हा ने समीक्षा के बाद और क्या कहा?

प्रशासनिक गलियारों में हलचल 
चानक हुई इस कार्रवाई से जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। धान अधिप्राप्ति जैसे संवेदनशील मामले में गड़बड़ी ने सरकार की कार्यप्रणाली और निगरानी तंत्र पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed