{"_id":"6a549d62c49cb927480dd4eb","slug":"125-lakh-cusecs-of-water-released-from-the-valmikinagar-gandak-barrage-flood-risk-in-low-lying-areas-has-increased-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1555-4496236-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की बारिश से गंडक उफान पर! वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक पानी, खतरे में निचले इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल की बारिश से गंडक उफान पर! वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक पानी, खतरे में निचले इलाके
Mon, 13 Jul 2026 04:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चम्पारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चम्पारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 04:41 PM IST
सार
Bihar News: नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार में गंडक नदी पर दिखने लगा है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जल संसाधन विभाग ने कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर अब गंडक नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार दोपहर 12 बजे तक वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 1,25,600 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
बाढ़ के खतरे को देखते हुए कंट्रोल रूम हाई अलर्ट पर
जल संसाधन विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखा है। नदी के जलस्तर की पल-पल निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
विज्ञापन
तीन शिफ्टों में हो रही निगरानी, हर बदलाव पर पैनी नजर
गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता इकबाल अहमद ने बताया कि कंट्रोल रूम का संचालन तीन शिफ्टों में अलग-अलग टीमों द्वारा किया जा रहा है। जलस्तर में होने वाले हर बदलाव पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
नेपाल में बारिश जारी, बढ़ सकता है पानी का डिस्चार्ज
उन्होंने बताया कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण आने वाले दिनों में बराज से पानी के डिस्चार्ज में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसे देखते हुए बराज के साथ-साथ तटबंधों की निगरानी भी तेज कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव की पार्टी से बांकीपुर प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार; जानिए वजह
निचले इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की अपील
जल संसाधन विभाग ने गंडक नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।