फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: 7 people including family travelling in car seriously injured in horrific accident, Mahakumbh Snan

Bihar: भीषण टक्कर में कार सवार परिवार सहित सात लोग गंभीर घायल, कुंभ से लौट रहे थे; टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर

Tue, 18 Feb 2025 02:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Feb 2025 02:20 PM IST
सार

Bettiah News: पुलिस ने बताया कि हादसा कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bettiah: 7 people including family travelling in car seriously injured in horrific accident, Mahakumbh Snan
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया के चनपटिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कैथवलिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर मिश्रौली चौक के पास हुई, जब महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की जोरदार टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
कार और ट्रैक्टर के उड़ गए परखच्चे
चश्मदीदों के अनुसार, कार और ट्रैक्टर की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद तेज धमाके जैसी आवाज आई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन



 
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज गंभीर स्थिति में चल रहा है। घायलों में मुनीलाल प्रसाद साहू के बेटे श्रीकांत कुमार सहित अन्य छह लोग शामिल हैं। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे अस्पताल में रो-रो कर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने जब्त किए दोनों वाहन
चनपटिया थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि हादसा कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डॉक्टरों की टीम घायलों की जान बचाने में जुटी है, लेकिन कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed