सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two-year-old dies after falling into a pit in West Champaran, mourning spreads in Bankatwa village

Bihar News: गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत, घर के पास खेलते हुए हादसा; परिजनों और गांव में पसरा मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

West Champaran News: पश्चिमी चंपारण के बनकटवा गांव में घर के पास खेलते समय दो वर्षीय आयुष कुमार गहरे पानी भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Bihar News: Two-year-old dies after falling into a pit in West Champaran, mourning spreads in Bankatwa village
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलपुर गुदरिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित बनकटवा गांव में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है, जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक की पहचान बनकटवा गांव निवासी दिनेश राम के दो वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है।

Trending Videos

 
खेलते-खेलते गहरे गड्ढे में गिरा मासूम
बताया जाता है कि आयुष कुमार घर के सामने दरवाजे पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास ही स्थित एक गहरे गड्ढे के करीब पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण मासूम उसमें डूब गया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों को इसका तुरंत अंदाजा भी नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तलाश के दौरान गड्ढे में मिला मासूम
कुछ देर बाद जब परिजनों ने आयुष को आसपास नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार के लोग और ग्रामीण इधर-उधर उसे खोजने लगे। इसी दौरान किसी की नजर पास के गड्ढे पर पड़ी, जहां मासूम पानी में डूबा हुआ मिला। परिजन तुरंत उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मासूम की सांसें थम चुकी थीं।
 
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां गुदिया देवी अपने लाड़ले को खोने के गम में बार-बार बेहोश हो जा रही थीं, जबकि पिता दिनेश राम और अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और हर किसी की आंखें नम हैं। बताया जाता है कि आयुष कुमार तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मासूम मुस्कान से घर हमेशा गुलजार रहता था, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

पढ़ें- बिहार में हैवानियत की हद: घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने के बाद नौतन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
गांव में शोक की लहर
मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन एक मां-बाप के लिए अपने कलेजे के टुकड़े को खोने का यह दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस हादसे ने पूरे गांव को गहरे दुख में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed