सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali: 2-month pregnant woman suspiciously murdered, body found in field killing for bullet motorcycle

Crime: दो महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध हत्या, गेहूं के खेत से मिला शव; बुलेट के लिए जान लेने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Vaishali News: वैशाली में नवविवाहिता उनीता देवी का शव गेहूं के खेत से मिला। परिजनों ने दहेज और बुलेट मांग पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।
 

Vaishali: 2-month pregnant woman suspiciously murdered, body found in field killing for bullet motorcycle
मृतका उनीता देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदाबाद गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव गेहूं के खेत में बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Trending Videos

 
मृतका की पहचान
मृतक महिला की पहचान मालदह जिले के कार्तिक चौधरी की 22 वर्षीय पुत्री उनीता देवी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार उनीता पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी शादी करीब चार महीने पहले हिंदू रीति-रिवाज से सैदाबाद गांव निवासी सिंगेशर राय के पुत्र मिथिलेश कुमार के साथ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दहेज और बुलेट की मांग का आरोप
मृतका के बहनोई राजेंद्र राय ने बताया कि शादी के समय दहेज की मांग के अनुसार 2 लाख 50 हजार रुपये नकद और अन्य सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष ने फिर से 2 लाख 50 हजार रुपये और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। इस संबंध में उनीता ने अपने मायके पक्ष को जानकारी दी थी।

पढ़ें- सूटकेस में मिला युवती का शव: रेलवे स्टेशन के पास ट्रॉली बैग से आ रही दुर्गंध ने खींचा ध्यान; पुलिस क्या बोली?
 
मारपीट और हत्या की आशंका
परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले मिलकर उनीता के साथ मारपीट करने लगे। बाद में स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। जब परिजन ससुराल पहुंचे तो घर के सभी लोग फरार मिले और शव वहां नहीं था।
 
तीन किलोमीटर दूर खेत से बरामद हुआ शव
पुलिस द्वारा खोजबीन शुरू किए जाने के बाद घर से करीब तीन किलोमीटर दूर गेहूं के खेत से उनीता का शव बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि मृतका दो महीने की गर्भवती थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed