सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Hajipur Minister Lakhendra Paswan Expresses Concern Over Traffic Congestion Hold Meeting with Officials

Bihar: महुआ बाजार की जाम समस्या पर मंच से फूटा मंत्री का दर्द, बोले- अतिक्रमण हटाने को लेकर जल्द होगी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली के पातेपुर विधायक व मंत्री लखेंद्र पासवान ने महुआ बाजार में लगने वाले भीषण जाम पर मंच से नाराजगी जताई। उन्होंने अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को कारण बताया और एसडीएम-डीएसपी के साथ बैठक कर जल्द समाधान निकालने की बात कही।

Bihar Hajipur Minister Lakhendra Paswan Expresses Concern Over Traffic Congestion Hold Meeting with Officials
मंच पर लोगों को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के पातेपुर से विधायक और बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान का महुआ में लगने वाले जाम को लेकर दर्द मंच से ही सामने आ गया। महुआ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी वे पातेपुर जाते हैं, उन्हें महुआ बाजार में लगातार जाम का सामना करना पड़ता है, जिससे आमजन के साथ-साथ उन्हें भी परेशानी होती है।

Trending Videos

मंत्री ने कहा कि इस समस्या को लेकर वे जल्द ही महुआ के एसडीएम और डीएसपी के साथ बैठक करेंगे और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महुआ बाजार में सड़क की चौड़ाई कम होने, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण हर दिन गंभीर जाम की स्थिति बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: महुआ में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता, मंत्रियों को सुनाई खरी-खोटी

महुआ बाजार, जो समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जाने का प्रमुख मार्ग है, वहां दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की भारी आवाजाही रहती है, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानें लगाने और अवैध पार्किंग को भी इसकी बड़ी वजह बताया गया है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पासवान समाज की ऐतिहासिक भूमिका पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पासवान समाज परंपरागत रूप से “मार्शल समुदाय” रहा है और स्वतंत्रता संग्राम में भी इसकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा दें और शिक्षा के प्रति जागरूक रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed