सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar hajipur patna drug mafia neeraj arrested vaishali News bihar police

Bihar: नकली दवा कारोबार का मास्टरमाइंड नीरज सिंह गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी; इस शहर से दबोचा गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Vaishali News: हाजीपुर और पटना में नकली दवाओं के बड़े कारोबार का मास्टरमाइंड नीरज सिंह गिरफ्तार हुआ है। वह नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक वह एक्सपायर्ड दवाओं के लेबल बदलकर बेचता था। 

Bihar hajipur patna drug mafia neeraj arrested vaishali News bihar police
गिरफ्तार कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हाजीपुर और पटना में नकली दवाओं के काले कारोबार का मास्टरमाइंड नीरज सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे हाजीपुर से गिरफ्तार किया। वह नेपाल भागने की फिराक में था। पटना के सिटी एसपी पूर्वी की निगरानी में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस जांच में सामने आया है कि नीरज का गिरोह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से दवाओं की खेप मंगाकर बिहार के पटना, हाजीपुर समेत कई इलाकों में सप्लाई करता था। गिरोह सीएनएफ एजेंसियों से एक्सपायर्ड दवाएं खरीदता था, फिर उनके रैपर बदलकर नकली लेबल लगाकर बाजार में बेचता था। नीरज के गोदाम से सरकारी मुहर लगी दवाएं और एंटी-स्नेक वेनम सीरम भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इनका इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि नीरज दिल्ली से ट्रेन के जरिए हाजीपुर पहुंचा है। इसके बाद 29 मई 2026 को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नीरज के खिलाफ पहले से नौ मामले दर्ज हैं और वह वर्ष 2017 से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था। अप्रैल और मई 2026 में उसके ठिकानों पर हुई छापेमारी में करीब 10 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं और नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos


पढे़ं:  तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!

गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस ने नीरज की निशानदेही पर जीएम रोड समेत चार अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की। इस गिरोह का एक अन्य सदस्य रवि फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, नीरज बिहार के बड़े दवा माफियाओं में शामिल है। उसके खिलाफ पटना के अगमकुआं और चित्रगुप्त नगर थानों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22(सी) के तहत मामले दर्ज हैं। इन धाराओं में दोष सिद्ध होने पर 14 साल तक की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed