फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar hajipur sonpur kharika village electric shock accident one dead two injured vaishali News

Bihar News: वैशाली में टूटा बिजली का तार बना मौत का जाल, तीन सगे भाई झुलसे; 15 वर्षीय किशोर की मौत

Wed, 19 Aug 2026 08:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 08:58 PM IST
सार

वैशाली के पहलेजा थाना क्षेत्र में टूटे बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से तीन सगे भाई झुलस गए। हादसे में 15 वर्षीय विनय कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई घायल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar hajipur sonpur kharika village electric shock accident one dead two injured vaishali News
मृतक के परिजन सदर अस्पताल में।

विस्तार

वैशाली के पहलेजा थाना क्षेत्र के खरिका गांव में घोर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां खेत के पीछे टूटे हुए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से तीन सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें 15 वर्षीय एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

मोटर चलाने के लिए खींचा गया था अवैध और खतरनाक तार
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव के ही एक किसान ने खेत में सिंचाई के लिए मोटर चलाने के लिए बिजली का तार खींचा था। यह तार पिछले कई दिनों से टूटकर खेत में लावारिस स्थिति में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस खतरनाक स्थिति से किसान को कई बार अवगत कराया गया था और तार हटाने का अनुरोध भी किया गया था, लेकिन उसकी लापरवाही के कारण इसे समय रहते नहीं हटाया गया। इसी अनदेखी ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

विज्ञापन

काम के सिलसिले में खेत गए थे तीनों भाई
मृतक की पहचान स्थानीय निवासी लखन महतो के 15 वर्षीय पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है। हादसे में घायल उसके दोनों भाइयों की पहचान दीपू कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों भाई किसी जरूरी काम से अपने घर के पीछे स्थित खेत की ओर गए थे। उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वहां मौत नंगे तार के रूप में उनका इंतजार कर रही है। जैसे ही वे खेत में पहुंचे, अचानक बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में आ गए। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में तीनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। परिजन विनय कुमार को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल सबसे बड़े भाई दीपू कुमार का इलाज जौहरी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तीसरे भाई विकास कुमार का प्राथमिक उपचार स्थानीय चिकित्सक ने किया।



ये भी पढ़ें- Bihar News: गयाजी में दो दिन से जमीन की रजिस्ट्री ठप, पेपरलेस व्यवस्था के विरोध में डीड राइटरों का असहयोग

पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दूसरी ओर, आक्रोशित ग्रामीणों और शोकाकुल परिजनों ने लापरवाह किसान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे खरिका गांव को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed