सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CO Faces Suspension After Negligence Found at Sahayog Camp Amid CM Samrat Choudhary’s Warning

Bihar: CM सम्राट चौधरी की चेतावनी का दिखने लगा असर! सहयोग शिविर में लापरवाही मिलते ही सीओ के निलंबन की अनुशंसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार सरकार के 'सहयोग शिविर' के पहले ही दिन वैशाली जिले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। गोरौल प्रखंड की कटरमाला पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंचे तिरहुत कमिश्नर गिरिवर दयाल ने जमीन परिमार्जन और दाखिल-खारिज में गंभीर गड़बड़ी मिलने पर गोरौल अंचलाधिकारी के निलंबन की अनुशंसा कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Bihar CO Faces Suspension After Negligence Found at Sahayog Camp Amid CM Samrat Choudhary’s Warning
लोगों से शिकायत सुनते हुए कमिश्नर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार की ओर से शुरू किए गए सहयोग शिविर का असर अब प्रशासनिक व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत कटरमाला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के पहले ही दिन तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरौल अंचलाधिकारी (सीओ) के निलंबन की अनुशंसा कर दी।
Trending Videos


जमीन परिमार्जन और दाखिल-खारिज में मिली गड़बड़ी
आयुक्त ने बताया कि जमीन परिमार्जन और दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि पहले शिविरों में केवल शिकायतें ली जाती थीं, लेकिन अब सहयोग शिविर का उद्देश्य समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलेगी तो संबंधित अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे कमिश्नर और आईजी
कटरमाला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में तिरहुत रेंज के आयुक्त गिरिवर दयाल और आईजी चंदन कुशवाहा स्वयं पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को जल्द समाधान का निर्देश दिया। शिविर में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सामाजिक योजनाओं और अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने कई मामलों को गंभीर मानते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: 'जब भी फोन करता, बिजी आता था नंबर', पति ने छीना मोबाइल तो पत्नी ने दे दी जान; रोते बिलखते रहे तीन मासूम

सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश का दिखने लगा असर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में कहा था कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को तीन नोटिस के बाद कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। हालांकि वैशाली में सहयोग शिविर के पहले ही दिन कार्रवाई शुरू हो गई। आयुक्त ने साफ संकेत दिया कि लापरवाह अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सहयोग शिविर के जरिए प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में सरकार सख्त नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed