सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Missing CCTVs Across 6 Stations Deepen Mystery of Beheaded Woman Found in Steel Box

Bihar News: रात का अंधेरा और वो छह रेलवे स्टेशन, जहां बंद मिले कैमरे; कैसे सुलझेगी सिर कटी लाश की मिस्ट्री?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन पर ट्रेन से महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को शक है कि शव थावे जंक्शन से ट्रेन में लोड किया गया था, लेकिन वहां के CCTV कैमरे 10 महीने से बंद हैं। अब जांच मैनुअल इंटेलिजेंस के भरोसे चल रही है।

Bihar Missing CCTVs Across 6 Stations Deepen Mystery of Beheaded Woman Found in Steel Box
लोगों से पूछताछ करती हुई आरपीएफ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस थावे जंक्शन से शव वाला स्टील बॉक्स ट्रेन में लोड किए जाने की आशंका है, वहां के सभी सीसीटीवी कैमरे पिछले 10 महीनों से बंद पड़े हैं। इस सनसनीखेज मामले की जांच के लिए गोपालगंज पहुंची लखनऊ रेल पुलिस को तकनीकी लापरवाही के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos


थावे से छपरा तक कई स्टेशनों के CCTV बंद
जांच में पता चला है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगाए गए कैमरे थावे जंक्शन पर काम नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, गोपालगंज, सिधवलिया, दिघवा-दुबौली और राजोपट्टी समेत कई अन्य स्टेशनों के कैमरे भी निष्क्रिय पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
लखनऊ रेल पुलिस की तीन विशेष टीमों ने गोरखपुर से छपरा के बीच 15 और गोरखपुर से लखनऊ के बीच पांच रेलवे स्टेशनों के फुटेज खंगाले, लेकिन अहम सुराग हाथ नहीं लग सके। अब पुलिस वेंडरों, कुलियों और रेल कर्मचारियों से पूछताछ कर मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


मृतका के मुस्लिम होने की आशंका
रेल पुलिस को शव के पास मिले कपड़ों और महिला के हाथ में रक्षा सूत्र या कलावा नहीं मिलने के आधार पर आशंका है कि मृतका मुस्लिम समुदाय से हो सकती है। अब जीआरपी छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस (15114) के रिजर्वेशन चार्ट की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संबंधित कोच में उस दिन मुस्लिम समुदाय के कितने यात्री सफर कर रहे थे। उनके मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: सभी जिलों की एयर कनेक्टिविटी पर बात कहां तक बढ़ी? मुख्यमंत्री के साथ केंद्र के अफसरों की बैठक

लापता महिलाओं के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गोपालगंज जिले के सभी थानों में दर्ज महिलाओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। रेल पुलिस ने गोपालगंज और सारण पुलिस से भी संपर्क किया है ताकि आसपास के जिलों में दर्ज लापता महिलाओं के मामलों का मिलान कर शव की पहचान की जा सके।

रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस पूरे मामले ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्टेशन को आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था से लैस किया गया था, वहां महीनों से बंद पड़े कैमरों ने जांच एजेंसियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed