सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news bidupur power outage protest hajipur mahanar road vaishali News

Bihar: 36 घंटे की बिजली कटौती से भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, टायर जलाकर जताया आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले के बिदुपुर पावर सब-स्टेशन क्षेत्र में 36 घंटे से जारी बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिदुपुर सब-स्टेशन के पास हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया।

Bihar news bidupur power outage protest hajipur mahanar road vaishali News
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिदुपुर पावर सब-स्टेशन क्षेत्र में पिछले 36 घंटों से जारी बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। घंटों अंधेरे और उमस भरी गर्मी में रहने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिदुपुर सब-स्टेशन के पास हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।


प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर जोरदार नारेबाजी की, जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार विभाग के अधिकारियों को फोन कर रहे हैं, लेकिन न तो कोई कॉल रिसीव कर रहा है और न ही किसी की ओर से जवाब दिया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि एक तरफ उपभोक्ता भीषण गर्मी और बिजली संकट से जूझ रहे हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का संकट भी गहराया

बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण क्षेत्र में पानी की समस्या भी गंभीर हो गई है। मोटर नहीं चलने से घरों की टंकियां खाली हो चुकी हैं और लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। भीषण उमस और गर्मी के बीच बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है।

विज्ञापन

इनवर्टर और बैटरियां भी हुईं जवाब

लगातार बिजली नहीं रहने के कारण घरों में लगे इनवर्टर और बैटरियां भी पूरी तरह डिस्चार्ज हो चुकी हैं। इससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

दो घंटे तक जाम रहा मुख्य मार्ग

सड़क जाम के कारण सुबह करीब 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी में एम्बुलेंस, स्कूली बसों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आगजनी और प्रदर्शन के कारण मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने बिजली विभाग से बात कर जल्द समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।

अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन

ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे मामले में बिजली विभाग के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। जानकारी के अनुसार जूनियर इंजीनियर (जेई) से लेकर सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) तक किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया।

दो घंटे में बिजली नहीं आई तो फिर होगा आंदोलन

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि यदि अगले दो घंटे के भीतर बिजली और पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो वे फिर से सड़क पर उतरेंगे। लोगों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed