सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   One killed four injured in road accident on Hajipur Mahanar main road vaishali in Bihar

Bihar News: हाजीपुर में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, चार घायल, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पटना के मीठापुर सब्जी मंडी जा रहे टेंपो को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे चालक निरंजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना के पास घटी।

One killed four injured in road accident on Hajipur Mahanar main road vaishali in Bihar
क्षतिग्रस्त टेंपो
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत सादुल्लापुर पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई। टेंपो पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस 
सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। क्षतिग्रस्त वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए, जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डॉक्टर ने चालक को घोषित किया मृत
बताया गया कि स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत गांव निवासी टेंपो चालक निरंजन सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बिदुपुर थाना क्षेत्र के ही राहुल दास, विजय साह, गोलू और राज घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:  पूर्णिया के युवा JDU जिलाध्यक्ष का खगड़िया में निधन, सड़क हादसे में हुए थे घायल

दो घायल पटना रेफर
सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोलू और राज को पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई पूरी कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक निरंजन सिंह अपने टेंपो पर बिदुपुर के चार लोगों के साथ पटना के मीठापुर में सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed