सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali criminal who committed murder for money murdered vaishali News hajipur news

Bihar: गांधी सेतु के पास कार में मिले युवक के शव मामले का हुआ खुलासा, सुपारी किलिंग के आरोप में एक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले के हाजीपुर में गांधी सेतु के पिलर नंबर-1 के पास कार से मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने जहानाबाद के मुसहौली निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।

Bihar News Vaishali criminal who committed murder for money murdered vaishali News hajipur news
गिरफ्तार अपराधी के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1 के पास 19 फरवरी को कार से मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुसहौली गांव निवासी राजकिशोर पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी और मृतक भानु कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र निवासी सिनेमा हॉल संचालक, लोजपा रामविलास के संसदीय बोर्ड के प्रदेश सचिव और जमीन कारोबारी रोहित कुमार उर्फ अंटू ईश्वर की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी ली थी।
Trending Videos


हत्या की साजिश के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे आरोपी

बताया गया कि 17 फरवरी को अभिषेक कुमार अपने साथियों के साथ समस्तीपुर पहुंचा था। घटना को अंजाम देने के लिए नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल से पहुंचे थे। हत्या की नीयत से जब फायरिंग शुरू हुई तो दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी। इसी दौरान गोली लगने से भानु कुमार और उसका एक साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल साथी को लेकर पटना पहुंचे

गोलीबारी के बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल और कार से महुआ के रास्ते पटना पहुंच गए। वहां एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने भानु कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य घायल का इलाज कर अगले दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से आरोपी लोग दियारा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगाब्रिज थाना की पुलिस गश्ती को देखकर सभी आरोपी घबरा गए और कार सहित शव को गांधी सेतु के पिलर नंबर-1 के पास छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान गलती से मृतक का सिम कार्ड कार में ही गिर गया, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की और मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने तकनीकी जांच से सुलझाया मामला

इस संबंध में सदर एसडीपीओ-वन सुबोध कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में गांधी सेतु के पिलर नंबर-1 के पास खड़ी एक सफेद रंग की अल्टो कार से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। इस मामले में गंगाब्रिज थाना कांड संख्या 40/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में गंगाब्रिज थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई की टीम गठित की गई। जांच के दौरान कार में मिले सिम कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान भानु कुमार, पिता मुरारी शर्मा, ग्राम हुलासगंज, जिला जहानाबाद के रूप में हुई। स्थानीय थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज थे।

मोबाइल विश्लेषण से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिस कार से शव बरामद हुआ था, वह 18 फरवरी से ही घटनास्थल पर खड़ी थी। इसके बाद मृतक के मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में पता चला कि मृतक 16 फरवरी की शाम पटना से समस्तीपुर गया था। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध अभिषेक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम और पता- अभिषेक कुमार, पिता: राजकिशोर पासवान, ग्राम: मुसहौली, थाना: हुलासगंज, जिला: जहानाबाद।

17 फरवरी को सिनेमा हॉल संचालक पर हुई थी गोलीबारी

मिली जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में सिनेमा हॉल संचालक रोहित कुमार उर्फ अंटू पर बदमाशों ने हत्या की नीयत से गोलीबारी की थी। इस दौरान दोनों तरफ से गोली चली और रोहित कुमार के साथी शुभम कुमार को गोली लगने से वह घायल हो गया। बताया जाता है कि रोहित कुमार के खिलाफ पहले से करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल वह जमीन का कारोबार करता है।

इस घटना के बाद रोहित कुमार ने नगर थाना समस्तीपुर में पांच नामजद और 5 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जब वह अपने घर के मुख्य द्वार पर पहुंचे थे, तभी एक सफेद कार और दो मोटरसाइकिल पर सवार करीब 8 से 10 बदमाश आए और उन्हें ललकारते हुए गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें उनके साथी शुभम कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed