{"_id":"69a302b4b1a15fe4160fd413","slug":"bihar-news-vaishali-police-team-attacked-while-going-to-arrest-accused-vaishali-news-bihar-police-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4003095-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: वैशाली पुलिस पर हमला, आरोपी पकड़ने गई टीम पर गांववासियों ने किया जानलेवा हमला, एसआई गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: वैशाली पुलिस पर हमला, आरोपी पकड़ने गई टीम पर गांववासियों ने किया जानलेवा हमला, एसआई गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार
वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र में दयालपुर गांव में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़ने के प्रयास के दौरान स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एसआई श्रवण कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका सरकारी पिस्टल छिनने की कोशिश की गई और वाहन को नुकसान पहुंचाया गया।
इलाजरत पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली। जिले के बराटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर गांव में शुक्रवार को पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी, इसी दौरान स्थानीय लोगों ने एसआई श्रवण कुमार साहू पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल एसआई का सरकारी पिस्टल छीने का प्रयास भी किया गया और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
एसआई श्रवण कुमार साहू ने इस मामले में बराटी थाना में 15 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी। यह जानकारी बराटी थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि बभनी मठ ATF 6 में तैनात एसआई श्रवण कुमार साहू को सूचना मिली कि राजापाकर बराटी थाना कांड संख्या 113/26 का आरोपी विक्रम कुमार पिता नरेश राय ग्राम दयालपुर अपने घर आया हुआ है। तत्काल छापेमारी करने पर आरोपी के साथ मादक पदार्थ भी बरामद होने की संभावना थी।
पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची तो वहां एक महिला और पुरुष पुलिस गाड़ी देखकर तेजी से घर के अंदर भागे। चौकिदार ने भागने वालों की पहचान नरेश राय उर्फ घुसकी राय और चिन्ता देवी के रूप में की। पुलिस उनके पीछे-पीछे गई, लेकिन पड़ोसी चंदेश्वर राय उर्फ विन्देश्वर राय के मकान में जाकर आरोपी विक्रम कुमार को छिपा दिया।
इसके बाद घर में मौजूद सभी लोग और आसपास के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर पुलिस टीम का विरोध करने लगे। उन्होंने लाठी-डंडा, भाला, ईंट पत्थर चलाकर हमला किया। एसआई श्रवण कुमार साहू के सिर के दाहिने तरफ चोट लगी जिससे उनका सर फट गया और खून बहने लगा। वह बेहोश होकर गिर पड़े।
उपचार और अस्पताल रेफर
घायल एसआई को तुरंत सशस्त्र बल एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजापाकर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया, जहां उनका समुचित इलाज किया गया। छापेमारी और हमले में शामिल लोगों को स्थानीय चौकिदार ने पहचान किया। प्राथमिकी में नामजद किए गए हैं: नरेश राय उर्फ घूसकी राय, चंदेश्वर उर्फ विन्देश्वर राय, फुल कुमारी देवी, नवीन कुमार, अरविंद कुमार, प्रवीण कुमार, मुन्ना कुमार, लखिन्द्र कुमार उर्फ भगता, रानी कुमारी, सुमन देवी, खुशबू कुमारी, चंचल कुमारी, सीमा देवी, चिन्ता देवी, विक्रम कुमार। इसके अलावा लगभग 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। बराटी थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस ने गांववासियों को कानून के दायरे में रहने की चेतावनी भी दी है।
Trending Videos