सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   vaishali police transfers new sho for raghopur sarai vaishali bihar police

Bihar News: वैशाली में 9 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, दो थाना अध्यक्ष भी बदले गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: विधानसभा चुनाव के बाद वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई है। एसपी ने राघोपुर और सराय थानों के थाना अध्यक्ष समेत 9 पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग थानों और विभागों में तैनात किया गया है।

vaishali police transfers new sho for raghopur sarai vaishali bihar police
तबादला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने वैशाली जिले में 9 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। कार्यकाल पूरा होने पर दो थाना अध्यक्षों का भी तबादला किया गया है, जबकि बाकी पुलिसकर्मियों के तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं। सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Trending Videos


विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बड़े स्तर पर बदलाव
यह विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार है जब वैशाली जिले में इतनी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला हुआ है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद नए एसपी के रूप में विक्रम सिहाग को वैशाली जिले में पुलिस मुख्यालय की ओर से पदस्थापित किया गया था। उन्होंने वैशाली जिले में योगदान देने के बाद यह पहला बड़ा तबादला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 पुलिस पदाधिकारियों को बदली जिम्मेदारी
बताया गया है कि वैशाली जिले के राघोपुर और सराय थाने के थाना अध्यक्षों समेत 9 पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग थानों और विभागों में तैनात किया गया है। पुलिस निरीक्षक मणि भूषण को थाना अध्यक्ष सराय से जिला सूचना इकाई में, जबकि पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार को थाना अध्यक्ष राघोपुर से साइबर थाना वैशाली अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया है। पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार अंचल पुलिस निरीक्षक महुआ से पुलिस केंद्र हाजीपुर में, और पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार अंचल पुलिस निरीक्षक सदर से महुआ थाना प्रवेक्षी पदाधिकारी बनाए गए हैं।

इसके अलावा, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता महुआ थाना प्रवेक्षी पदाधिकारी से पुलिस केंद्र हाजीपुर में तैनात किए गए हैं। पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार झा जिला सूचना इकाई से अंचल पुलिस निरीक्षक महुआ बने हैं, जबकि पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश साइबर थाना वैशाली अनुसंधान इकाई से अंचल पुलिस निरीक्षक सदर में तैनात किए गए हैं। पुलिस अवर निरीक्षक संजिव कुमार अपर थाना अध्यक्ष सदर से सराय थाना अध्यक्ष बनाए गए हैं और पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश कुमार अपर थाना अध्यक्ष भगवानपुर से थाना अध्यक्ष राघोपुर में तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: बदमाशों की गोली का शिकार हुए स्कूली छात्र ने तोड़ा दम, कोमा में था मासूम

24 घंटे के भीतर चार्ज लेने का आदेश
एसपी ने सभी थाना अध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें। बता दें कि राज्य में गृह विभाग जब से भाजपा के खाते में आया है तब से लगातार बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed