सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali Youth dies in road accident on Mahatma Gandhi Setu hajipur news accident news

Bihar: पढ़ाई का खर्च निकालने निकला था बेटा, गाड़ी की चपेट में आने से हुई मौत; मां-बाप पर टूटा दुखों का पहाड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली के हाजीपुर–पटना मुख्य मार्ग पर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 23 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय पृथ्वी कुमार की मौत हो गई। वह पटना में पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम रैपिडो चलाकर खर्च चलाता था।

Bihar News Vaishali Youth dies in road accident on Mahatma Gandhi Setu hajipur news accident news
मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर–पटना मुख्य मार्ग पर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 23 के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने गंगा ब्रिज थाना पुलिस को दी।

Trending Videos

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान बिहारशरीफ के शेखोपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र पृथ्वी कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पृथ्वी पटना में रहकर पढ़ाई करता था और पार्ट-टाइम रैपिडो बाइक चलाकर अपनी पढ़ाई का खर्च उठाता था।


पढ़ें: बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात वह पटना से एक यात्री को हाजीपुर छोड़कर वापस पटना लौट रहा था। इसी दौरान गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 23 के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए महात्मा गांधी सेतु पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सामान्य कराया।

गंगा ब्रिज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पृथ्वी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि वह अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए पार्ट-टाइम रैपिडो चलाता था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस हादसे ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed