फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Trainer Blackmails and Kidnaps Female Home Guard Jawan

Bihar: ट्रेनर करता था ब्लैकमेल, फिर महिला होमगार्ड जवान को उठा ले गया; अपहरण के दौरान भागी बहन तो खुला राज

Sun, 12 Jul 2026 02:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 02:11 PM IST
सार

वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र में महिला होमगार्ड और उसकी नाबालिग बहन के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी के घर से महिला होमगार्ड को सकुशल बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar news Trainer Blackmails and Kidnaps Female Home Guard Jawan
थाना बोर्ड का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में महिला होमगार्ड जवान और उसकी नाबालिग बहन के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के घर पर छापेमारी कर महिला होमगार्ड को सकुशल बरामद कर लिया। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी और उसका साथी घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


हाट से लौटते समय वारदात का आरोप
पुलिस के अनुसार, पीड़िता शुक्रवार शाम अपनी नाबालिग बहन के साथ बेलवर हाट गई थी। रात में घर लौटने के दौरान कुछ लोगों ने दोनों को रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों बहनों को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर बीच-बचाव करने पहुंचे एक ग्रामीण के साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान पीड़िता की नाबालिग बहन किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही एएसआई अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर मुख्य आरोपी सुबोध पासवान के घर से महिला होमगार्ड जवान को बरामद कर लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोरौल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  तेज रफ्तार हाइवा ने मजदूर को कुचला, मौत के बाद फूटा गुस्सा; मुआवजे की मांग को लेकर घंटों जाम

ब्लैकमेल करने का आरोप
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान गांव निवासी सुबोध पासवान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह पहले पीड़िता का फिजिकल ट्रेनर रह चुका था।

पीड़िता पक्ष का आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान आरोपी ने उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें अपने पास रख ली थीं और लंबे समय से उन्हें आधार बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
घटना के बाद आरोपी सुबोध पासवान और उसका एक साथी घर छोड़कर फरार हो गए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed