सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali Sub Inspector committed suicide after writing a three line suicide note bihar police

Bihar News: तीन लाइन में खत्म हो गई एक जिंदगी, दरोगा का दर्दनाक अंत; आत्महत्या से पहले क्या लिखा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: Sabahat Husain Updated Wed, 08 Apr 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली के जढ़ुआ टीओपी प्रभारी कौशल किशोर कुमार ने कमरे में बंद होकर सर्विस पिस्टल से आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।

Bihar vaishali Sub Inspector committed suicide after writing a three line suicide note bihar police
मृतक दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले में जढ़ुआ टीओपी के प्रभारी कौशल किशोर कुमार ने तीन लाइन का सुसाइड नोट लिखकर अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी चिल्लाने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

Trending Videos

घटना की सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए कौशल किशोर का शव खून से लथपथ पड़ा था। एसपी ने मौके पर पत्नी से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाजीपुर कोषागार में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ संबंधों को लेकर हुए विवाद को आत्महत्या का संभावित कारण बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


पढे़ं: नया सवेरा 2.0 अभियान के तहत मानव तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, आठ किशोरियां की गईं रेस्क्यू; 4 गिरफ्तार

मौके से तीन लाइन का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि वह होशोहवास में आत्महत्या कर रहे हैं और इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस लाइन में दिवंगत अधिकारी को पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed