{"_id":"69d53faa4fb45b057e01c984","slug":"promotion-in-bihar-police-headquarters-asked-service-books-of-asi-and-bihar-police-constables-bihar-news-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रमोशन, मुख्यालय ने ASI और सिपाहियों की सेवा पुस्तिकाएं मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रमोशन, मुख्यालय ने ASI और सिपाहियों की सेवा पुस्तिकाएं मांगी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रमोशन होना है। पुलिस मुख्यालय ने एएसआई और सिपाहियों की सेवा पुस्तिकाएं मांग की है। बताया जाता है कि वर्तमान सूची में 94 ASI के विवरण में खामी पाई गई हैं।
पुलिस मुख्यालय पटना।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
बिहार पुलिस में सिपाहियों को हवलदार और एएसआई के पदों पर उच्चतर कार्यकारी प्रभार देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने क्षेत्रीय चयन पर्षद की अनुशंसा के आधार पर त्रुटिरहित मनोनयन सूची तैयार करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत संबंधित पुलिसकर्मियों की सेवा-पुस्तिका के साथ अधिकारियों को मुख्यालय बुलाया गया है।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार में सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को लगा जोर का झटका, अब ऐसा करने पर चली जाएगी नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रीनिंग समिति की बैठक से पहले होगा सुधार
पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) ने इस संबंध में सभी वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार, केंद्रीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक से पहले सिपाही से हवलदार और सिपाही से सहायक अवर निरीक्षक के पदों पर प्रमोशन देने की तैयारी है। इसके लिए कार्मिकों की सूची में मौजूद त्रुटियों का निराकरण अनिवार्य है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : नीट छात्रा मामले में नहीं मिल पाई अब तक सफलता, ऐसे मामलों में क्यों पिछड़ जाते हैं परिजन? जानिए हर पहलू
94 एएसआई की वरीयता सूची पर संशय
पुलिस मुख्यालय का कहना है कि 1 जुलाई 2025 तक कार्यरत सहायक अवर निरीक्षकों की राज्य स्तरीय वरीयता सूची प्रकाशित की जानी है। हालांकि, वर्तमान सूची में 94 एएसआई के विवरण में कुछ खामियां पाई गई हैं। इन विसंगतियों को दूर करने के लिए संबंधित इकाइयों से उनकी ओरिजिनल सेवा-पुस्तिकाएं मांगी गई हैं।
पटेल भवन में होगी दस्तावेजों की जांच
पुलिस मुख्यालय का कहना है कि संबंधित जिलों और इकाइयों के रक्षित अवर निरीक्षक और सेवा-पुस्तिका प्रभारी को निर्धारित तिथियों पर पटना स्थित सरदार पटेल भवन में उपस्थित होना होगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें ताकि प्रोन्नति की प्रक्रिया में विलंब न हो।
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
---