सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Rain-thunderstorm alert in many districts including Patna, possibility of hailstorm at many places

Bihar: पटना समेत 22 जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, कई जगह ओलावृष्टि के भी आसार; जानिए मौसम का हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 08 Apr 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Weather Forecast: खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने खुले स्थानों पर रहने से बचने, खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी इस दौरान खेतों में न जाने और मौसम सामान्य होने का इंतजार करने की सलाह दी गई है।

Bihar: Rain-thunderstorm alert in many districts including Patna, possibility of hailstorm at many places
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार का मौसम सुहाना हो चुका है। पटना समेत कई जिलों में बारिश बुधवार दोपहर हल्की बारिश हुई है। दो घंटे बाद धूप तो निकली लेकिन इतमें इतनी तपिश नहीं कि गर्मी को अधिक बढ़ा सके। मौसम विज्ञान केंद्र ने आठ और नौ अप्रैल को बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को बांका, भागलपुर, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, गया, नवादा, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, भोजपुर, पटना, नालंदा, सीवान, गोपालगंज, सारण,  पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रोहतास में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात के आसार हैं। इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है।

Trending Videos


इन जिलों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं
वहीं अगले 24 घंटे में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इन जिलों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं।  इन जिलों के अलावा, पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, भागलपुर और बांका में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार जताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 72 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटों तक स्थिर रहने के आसार हैं, जिसके बाद इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
Bihar News: 4954 एएनएम को सरकार ने दिया नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश कुमार बोले- पूरी ईमानीदारी के साथ काम करें

कहां सबसे अधिक और कम गर्मी पड़ी? 
बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य हिस्सों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहा। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस से 38.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 38.1  डिग्री सेल्सियस भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। वहीं, अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस से 25.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे कम 19.2 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में पूर्वी बिहार को छोड़कर बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हवा की रफ्तार की बात करें तो मधुबनी जिले में अधिकतम 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। वहीं, बारिश के आंकड़ों के अनुसार कुटुंबा में 2.6 मिमी, दिनारा में 0.6 मिमी, औरंगाबाद में 0.5-0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed