सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Cabinet: When will CM Nitish Kumar hold the cabinet meeting; Rajya Sabha, Bihar News

Bihar Cabinet: राज्यसभा जाकर भी कैबिनेट बैठक करेंगे सीएम नीतीश कुमार; 20 फरवरी के बाद फैसले रुक गए क्यों?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 08 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: आज सियासी गलियारे से लेकर सोशल मीडिया तक मुख्यमंत्री नीतीश की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक की चर्चा थी। लेकिन, यह बैठक आज नहीं हुई। अब चर्चा है कि सीएम नीतीश दिल्ली से लौटकर अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक बुलाएंगे। 

Bihar Cabinet: When will CM Nitish Kumar hold the cabinet meeting; Rajya Sabha, Bihar News
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक नहीं ली। वह आज मुख्यमंत्री आवास से निकले। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। संभावना थी कि वह कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और 'मृद्धि यात्रा' के दौरान की गई घोषणाओं को स्वीकृति देंगे। सीएम नीतीश कुमार ने 20 फरवरी के बाद से कैबिनेट की बैठक नहीं बुलाई है। इस कारण कई फाइलें अटकी हुई हैं, जिन पर आज अंतिम मुहर लगने की संभावना थी। सुबह से शाम हो गई लेकिन ऐसा कैबिनेट की बैठक नहीं हुई। गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार दिल्ली रवाना होंगे। 10 अप्रैल को वह राज्यसभा में शपथ लेंगे। दिल्ली से लौटने के बाद वह कैबिनेट की बैठक करेंगे।

Trending Videos


सूत्रों की मानें तो 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक कर सकते हैं। इसमें वह कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति लगा सकते हैं। इसके लिए मंत्रिमंडल सचिवालय में तैयारी चल रही है। हालांकि, तारीख को लेकर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन यह तय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से लौटकर कैबिनेट की बैठक करेंगे। हालांकि, विपक्ष का आरोप है कि सरकार के बाद पैसा नहीं है इसलिए कैबिनेट की बैठक नहीं हो रही है। हालांकि, सत्ता पक्ष ने इस बात से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: 4954 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश बोले- ईमानदारी के साथ काम करें; मंगल पांडेय ने क्या कहा?

20 फरवरी को कैबिनेट की बैठक में क्या हुआ था?
2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार के गठन के बाद से अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक पांच बार कैबिनेट की बैठक ले चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 20 फरवरी को कैबिनेट की बैठक ली थी। इसमें उन्होंने 35 प्रस्तावों पर पर मुहर लगाई थी। इसमें मुख्यमंत्री ने सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने 42 एकड़ जमीन पर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की स्वीकृति दी थी। 

20 फरवरी के बाद फैसले रुक गए क्यों?
20 फरवरी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी आठ अप्रैल तक कैबिनेट की बैठक नहीं की। 20 फरवरी के बाद उनके राज्यसभा जाने की बात खबर आई। इसके बाद उन्होंने नामांकन किया। राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए। जदयू के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इस बीच वह समृद्धि यात्रा पर निकल गए। यात्रा पूर्ण कर लौटे तो विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कई अन्य कार्यों में व्यस्त हो गए। 

जानिए नई सरकार बनने के बाद की बैठकों में क्या-क्या हुआ?

पहली कैबिनेट बैठक- 25 नवंबर 2025

  • नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुलाई गई थी।
  • नौकरी-रोजगार पर फोकस।
  • बंद पड़ी सरकारी चीनी मिलों को फिर से चालू करने की मंजूरी।

दूसरी कैबिनेट बैठक- 9 दिसंबर 2025

  • एक करोड़ नौकरी/रोजगार का लक्ष्य पूरा करने के लिए तीन नए विभागों का गठन को मंजूरी दी गई।
  • सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ते में सीधे 5% की वृद्धि को मंजूरी दी।
  • रोजगार, औद्योगिक विकास और आधारभूत संरचना एजेंडों पर प्रस्तावों पर मुहर लगाई।

तीसरी कैबिनेट बैठक- 15 दिसंबर 2025

  • सीएम नीतीश कुमार ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना 3.0 को मंजूरी दी।
  • सात निश्चय-3 का पहला निश्चय ‘दोगुना रोजगार- दोगुनी आय’ रखा गया।
  • इसके अलावा उद्योग, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी फोकर रखा गया।

चौथी कैबिनेट बैठक-  13 जनवरी 2026

  • कृषि, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में करीब एक हजार से अधिक पदों के सृजन को मंजूरी दी।
  • मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को स्वीकृति दी। 314 करोड़ की लगात से भवन बनाने का एलान। 
  • बिहार विधानसभा के बजट सत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय पर सीएम नीतीश कुमार ने मुहर लगाई थी।

पांचवी कैबिनेट की बैठक- 29 जनवरी 2026

  • मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना में बड़ा बदलाव करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।
  • नए नियम के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 से अब छात्रों को हर महीने 2000 रुपए का अनुदान देने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।
  • मेधावी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना के दायरे को भी काफी बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed