सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Husband and wife injured in acid attack during fight in Patna's Maner

Acid Attack: पटना में पति-पत्नी पर एसिड अटैक; किस बात पर विवाद के बाद तेजाब फेंकने की घटना हुई?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Acid Attack: पटना के मनेर इलाके में पैसे के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक युवक ने एसिड फेंक दिया। इस हमले में पति-पत्नी घायल हुए और उन्हें मनेर पीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोपी घटना के बाद फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Husband and wife injured in acid attack during fight in Patna's Maner
मनेर में पति-पत्नी पर एसिड अटैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

पटना जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र के हुद्दापर-मीरा चक मोहल्ला में देर रात मंगलवार को पैसे के विवाद को लेकर दो युवकों के बीच कहा-सुनी के साथ ही मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष का युवक दूसरे पक्ष पर एसिड अटैक कर दिया। इस घटना में पति और पत्नी एसिड से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पैसे की मांग को लेकर हुआ विवाद
बताया जाता है कि नगर के वार्ड नंबर 10 स्थित हुद्दापर-मीरा चक मोहल्ला निवासी पिंटू कुमार सोनी अपने घर पर थे। इसी दौरान पड़ोस के गुड्डू कुमार सोनी ने सोना के जेवर बनाने के लिए पिंटू सोनी को जेवर दे रखा था। जेवर का कुछ पैसा गुड्डू सोनी के यहां बकाया था। पैसे की मांग को लेकर दोनों लोगों के बीच अचानक विवाद हो गया, जिसके बाद हाथापाई और मारपीट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मामला कराया शांत
स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन इसके बाद गुड्डू सोनी अपने कुछ साथियों के साथ दुकान में रखे एसिड के साथ पिंटू सोनी के घर पहुंच गया और धमकी देते हुए मारपीट करने के साथ एसिड फेंक दिया। एसिड कुछ छींटे पिंटू सोनी और उनकी पत्नी रजनी देवी पर पड़ने से दोनों घायल हो गए।


ये भी पढ़ें:  बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रमोशन, मुख्यालय ने ASI और सिपाहियों की सेवा पुस्तिकाएं मांगी

स्थिति खतरे से बाहर
दोनों घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए मनेर पीएचसी भेजा गया, और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मनेर पुलिस ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर ध्यान देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद आरोपी गुड्डू सोनी घर छोड़कर फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed