सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Government gave appointment letters to 4954 ANM, CM Nitish Kumar congratulated

Bihar: 4954 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश बोले- ईमानदारी के साथ काम करें; मंगल पांडेय ने क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 08 Apr 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे। इसके लिए नौ अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले वह सारी कामों को निपटा लेना चाहते हैं। आज उन्होंने पटना में नियुक्त पत्र बांटा।  

Bihar News: Government gave appointment letters to 4954 ANM, CM Nitish Kumar congratulated
मुख्यमंत्री ने एएनएम को दिया नियुक्ति पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार को 4954  सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) मिल चुके हैं। आज पटना के  शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने एएनएम विनीता कुमारी, स्वाति कुमारी और रौशनी कुमारी को नियुक्ति पत्र दिया और उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।

Trending Videos


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कहां नियुक्त किया जाएगा इन्हें 
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने की। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन बिहार के स्वास्थ्य विभाग के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन की सरकार के सतत प्रयासों से आज स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार गांव-गांव तक प्रभावी रूप से हो रहा है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ इलाज सुनिश्चित हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा की गई इस बड़ी नियुक्ति से स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने बताया कि 4954 एएनएम में से 4197 को स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में, 458 को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) में तथा 299 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद राज्य में 2250 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र क्रियाशील हो जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पिछले एक दशक में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है। आज राज्य के 14,600 से अधिक गांवों और पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या बहुत कम थी, वहीं अब हजारों मरीज हर महीने इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जो जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

Bihar News: Government gave appointment letters to 4954 ANM, CM Nitish Kumar congratulated
नियुक्ति पत्र दिखातीं एएनएम - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ है एएनएम 
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि पिछले एक वर्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 20,413 नियुक्तियां की गई हैं। जिनमें से 11,251 नियुक्तियां राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से एनएचएम के तहत हुई हैं। इन नियुक्तियों में एएनएम, विशेषज्ञ डॉक्टर, जनरल मेडिकल ऑफिसर, आयुष चिकित्सक और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर शामिल हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा 9162 अन्य नियुक्तियां भी की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि मानव संसाधन की कमी को भी तेजी से दूर कर रही है। उन्होंने नव नियुक्त एएनएम बहनों को शुभकामना देते हुए हुए कहा कि आप स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं और मरीजों के उपचार में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed