सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Lalu Prasad Yadav daughter Rohini Acharya attacks BJP, Assam, Congress, Election News

Bihar: लालू की बेटी रोहिणी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- विधानसभा चुनाव में संभावित हार से बौखला गए इनके नेता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 08 Apr 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Political News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बीच जारी जंग पर रोहिणी आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सरमा पर जमकर हमला बोला। साथ ही भाजपा को खूब खरी-खोटी सुनाई। आइये जानते हैं रोहिणी आचार्य ने क्या कहा?

Bihar: Lalu Prasad Yadav daughter Rohini Acharya attacks BJP,  Assam, Congress, Election News
लालू यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं को कड़ी आलोचना का सामना कराया। रोहिणी आचार्य ने लिखा कि साक्ष्यों और दस्तावेजों के साथ लगाए गए आरोपों पर मर्यादित, तथ्यपरक और तार्किक जवाब देने के बजाय पवन खेड़ा के लिए गाली-गलौज की भाषा, और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। यह आसन्न विधानसभा चुनाव में संभावित हार की बौखलाहट है, या फिर हिमंत बिस्वा सरमा मानसिक असंतुलन की स्थिति में हैं?

Trending Videos

उन्होंने आगे कहा कि यह जगजाहिर है कि भाषाई मर्यादा का उल्लंघन भाजपा की वह कुसंस्कृति और संक्रमण है, जिससे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ-साथ खुद को संस्कारी बताने वाला हर छोटा-बड़ा भाजपाई ग्रसित है। सैकड़ों ऐसे उदाहरण हैं जब इन लोगों ने विपक्ष के नेताओं के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसका एक सभ्य समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई स्थान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिणी आचार्य ने हाल ही में संसद में गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि देश अभी उस अभद्र टिप्पणी को भूला भी नहीं था कि अब हिमंत बिस्वा सरमा लगातार अपना आपा खोते हुए अपनी ओछी और मवालियों जैसी भाषा से पूरे देश और उसकी राजनीति के लिए शर्म का विषय बने हुए हैं।

Bihar News: नीतीश सरकार ने शहरी निकायों से वसूला 908 करोड़ का राजस्व, जानिए होल्डिंग से कितना टैक्स आया?

क्या है हिमंत और खेड़ा के बीच के विवाद की जड़? 
दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री सरमा की पत्नी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां के खिलाफ कुछ दस्तावेज भी पेश किए। इसके बाद मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि पवन खेड़ा ने यह सब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे पर किया है। सरमा ने कहा कि पवन खेड़ा ने जो 'कागज' पेश किए हैं, वे केवल राजनीति से प्रेरित हैं और इसके पीछे की असली पटकथा राहुल गांधी ने लिखी है। अगर खेड़ा पाताल में भी जाकर छिप जाते हैं, तो असम पुलिस उन्हें वहां से भी ढूंढ कर लाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed