सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   eou bihar raid on the house of accountant in hajipur nagar parishad vaishali bihar news

Bihar News : अब बिहार में किस अफसर के पास आय से 208 प्रतिशत अधिक संपत्ति? दो ठिकानों पर EOU की पड़ताल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Vaishali Bihar : आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय के लेखापाल मनीष कुमार के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।

eou bihar raid on the house of accountant in hajipur nagar parishad vaishali bihar news
एकाउंटेंट मनीष कुमार के आवास पर पुलिस लेकर पहुंची EOU की टीम। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिला के हाजीपुर में आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय के लेखापाल मनीष कुमार के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के सत्यापन के बाद, मनीष कुमार के विरुद्ध आर्थिक अपराध इकाई थाने में कांड संख्या-10/26 दिनांक 10.06.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। उत्तर बिहार, मुजफ्फरपुर के विशेष न्यायालय (निगरानी) से तलाशी अधिपत्र (सर्च वारंट) प्राप्त करने के बाद, पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में गुरुवार सुबह से ही उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


दो ठिकानों पर तलाशी, दोनों वैशाली में ही
जांच और सत्यापन के क्रम में यह बात सामने आई है कि लेखापाल मनीष कुमार ने अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। प्राथमिक साक्ष्यों के अनुसार, उनके पास कुल दो करोड़ दो लाख इकतीस हजार पांच सौ रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। यह उनकी ज्ञात आय से लगभग 208.57% अधिक है। इस मामले को लेकर आज, गुरुवार की सुबह से ही ईओयू (EOU) की अलग-अलग टीमों द्वारा मनीष कुमार के कुल 02 ठिकानों पर एक साथ तलाशी की कार्रवाई शुरू की गई है। छापेमारी हाजीपुर के बागमली स्थित उनके निजी निवास और हाजीपुर नगर परिषद स्थित कार्यालय परिसर में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar : 'द केरल स्टोरी 2' चालू है; दूसरे धर्म की 15 साल की लड़की को फंसा दुष्कर्म, फिर UP से ले आया बिहार

विज्ञापन
पुलिस की टीम के साथ पहुंचे EOU के अफसर
आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दोनों ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। रेड पूरी होने के बाद ही बरामदगी और अन्य दस्तावेजों को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वहीं इसकी सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती मनीष कुमार के घर के बाहर कर दी गई है। स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। कई गाड़ियों के साथ आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची है और लगातार घर की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed