{"_id":"6a43b39c4b6bb02e8502f90f","slug":"five-cunning-individuals-from-odisha-nabbed-by-the-police-motihari-east-champaran-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4450972-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: होटल के पीछे बड़ी वारदात की थी तैयारी! पुलिस ने हथियार, चोरी की बाइक और कारतूस के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: होटल के पीछे बड़ी वारदात की थी तैयारी! पुलिस ने हथियार, चोरी की बाइक और कारतूस के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार
Tue, 30 Jun 2026 06:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:15 PM IST
सार
पूर्वी चंपारण पुलिस ने मोतिहारी में बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी कर रहे ओडिशा के अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस, चोरी की दो बाइक, मास्टर चाबियां और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और स्थानीय संपर्कों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में उड़ीसा से आए पांच अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते विफल करते हुए हथियारों और चोरी के सामान के साथ अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के होटल सिटी इंटरनेशनल के पीछे बड़ा बरियारपुर इलाके में चार से पांच संदिग्ध अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
हथियार, चोरी की बाइक और कारतूस बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, चोरी की दो मोटरसाइकिल, दो मास्टर चाबियां, छह मोबाइल फोन और दो नंबर प्लेट बरामद की हैं। पुलिस का मानना है कि बरामद सामान से स्पष्ट होता है कि गिरोह किसी सुनियोजित आपराधिक वारदात की तैयारी में था।
ओडिशा के रहने वाले हैं सभी आरोपी
गिरफ्तार सभी आरोपी ओडिशा के गंजाम और जाजपुर जिलों के निवासी हैं। इनमें ओउल अजित, डी. गांधी, मकला दिलीप, जीतू प्रधान और किशोर प्रधान शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ ओडिशा के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फैजल खान सर की जमानत पर तारीख-दर-तारीख की वजह जानें; नामजद प्राथमिकी रद्द हो सकती है क्या?
गिरोह के नेटवर्क की हो रही जांच
पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क, इनके स्थानीय संपर्कों और मोतिहारी में संभावित वारदात की योजना की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।