पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   married couple shaved head, garlanded with shoes, and paraded through the entire village Motihari Bihar News

Bihar: सिर मुंडाया, जूतों की माला पहनाई..., प्रेमी-प्रेमिका के साथ शर्मनाक व्यवहार; पुलिस ने छुड़ाया भीड़ से

Thu, 02 Jul 2026 01:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 01:55 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवापूर्वी गांव में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों का सिर मुंडवाकर गले में जूतों-चप्पलों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाया गया।

विज्ञापन
married couple shaved head, garlanded with shoes, and paraded through the entire village Motihari Bihar News
प्रेमी-प्रेमिका का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सिसवापूर्वी गांव में शादीशुदा प्रेमी और प्रेमिका को एक साथ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने कानून अपने हाथ में ले लिया। दोनों का सिर मुंडवा दिया गया, गले में जूतों-चप्पलों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो और मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पंचरुखा पूर्वी पंचायत के पकड़िया टोला निवासी एक युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने सिसवापूर्वी गांव स्थित उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान परिजनों ने युवक को घर में प्रवेश करते देख लिया। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया और एक कमरे में बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर मारपीट का आरोप

आरोप है कि दोनों को पूरी रात कमरे में बंद रखकर मारपीट की गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नाई को बुलाकर प्रेमी और प्रेमिका दोनों का सिर मुंडवा दिया।

जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया

इसके बाद दोनों के गले में जूतों-चप्पलों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और तमाशबीन बने रहे। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया।



यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

सरपंच पति ने पुलिस को दी सूचना

बाद में ग्रामीण दोनों को सरपंच पति महेंद्र यादव के दरवाजे पर लेकर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने और माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए महेंद्र यादव ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर दोनों को लिया सुरक्षित कब्जे में

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराकर सुरक्षित थाने ले गई। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।

दोषियों की पहचान में जुटी पुलिस

बंजरिया थाना पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट और सार्वजनिक अपमान की भी होगी जांच

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि प्रेमी-प्रेमिका के साथ मारपीट, जबरन सिर मुंडवाने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। अधिकारियों ने लोगों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है। फिलहाल मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed