सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   chaitra navratra festival devotee worship and engage in worship devi mahagauri Muzaffarpur Bihar

Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी देवी का होता है पूजन, मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा को लेकर मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्त व्रत-उपवास कर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

chaitra navratra festival devotee worship and engage in worship devi mahagauri Muzaffarpur Bihar
चैत्र नवरात्रि अष्टमी महागौरी
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

चैत्र नवरात्रि पर्व के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी देवी के पूजन का विशेष विधान है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से प्रार्थना, पूजन और व्रत-उपवास करने से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। मां अपने भक्तों को शांति, सुख, समृद्धि और धन-धान्य से परिपूर्ण करती हैं।

महागौरी की उपासना से नष्ट हो जाते हैं  सभी पाप
इस अवसर पर शहर के सभी दुर्गा मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्त माता के दर्शन, पूजन और अनुष्ठान में लीन हैं। चारों ओर मां के जयकारे गूंज रहे हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मां महागौरी की उपासना से साधक के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। जीवन के दुख, कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं तथा मां की कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मां का आठवां स्वरूप महत्वपूर्ण
नवदुर्गा के सभी रूपों में मां का आठवां स्वरूप भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मां महागौरी का स्वरूप अत्यंत गौर वर्ण, शांत और सौम्य है। इन्हें सुंदरता, पवित्रता और तपस्या की देवी माना जाता है। दुर्गा अष्टमी का दिन शांति, पवित्रता और सौम्यता का प्रतीक होता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और मां महागौरी का विशेष पूजन करते हैं।

मां को नारियल से बनी मिठाइयां प्रिय
मां को नारियल और नारियल से बनी मिठाइयां प्रिय हैं, जिन्हें भोग के रूप में अर्पित किया जाता है। इस दिन का शुभ रंग गुलाबी माना जाता है, जो मां महागौरी के दिव्य और निर्मल स्वरूप को दर्शाता है। वहीं सफेद रंग प्रेम, करुणा और सौम्यता का प्रतीक है, जिसे धारण करने से जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता आती है।


ये भी पढ़ें: प्लेटफॉर्म पर खैनी थूक रहा था शख्स, वंदे भारत की चपेट में आने से हुई मौत

दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़

मुजफ्फरपुर जिले में भी चैत्र नवरात्रि को लेकर भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के प्रसिद्ध गोला रोड स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना कर रही हैं। भक्त माता को भोग और चढ़ावा अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। भक्तों का कहना है कि चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है और सच्चे मन से पूजा करने पर मां महागौरी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed