{"_id":"69afd99bcc5e75e84e0c974c","slug":"muzaffarpur-bihar-news-contractor-dead-body-found-in-suspicious-circumtance-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4033213-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कांटी में कॉन्ट्रैक्टर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका पर ग्रामीणों ने सड़क किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कांटी में कॉन्ट्रैक्टर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका पर ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्टर मूंटून सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कॉन्ट्रैक्टर संदिग्ध मौत
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक कॉन्ट्रैक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में हंगामा मच गया। हत्या की आशंका जताते हुए आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
Trending Videos
दरभंगा से एंबुलेंस से लाया गया था शव
मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव निवासी 55 वर्षीय मूंटून सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह दरभंगा में कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करते थे। मंगलवार को उन्हें एंबुलेंस से गांव लाया गया और शव को घर के पास छोड़कर लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों का आरोप है कि मूंटून सिंह की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि उनकी हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि शव पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं, जिससे साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: सहरसा में BA के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, खिड़की से झांकते ही उड़े मकान मालिक के होश
आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन